होम / MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, 15 साल बाद यहां पंजे की हुई वापसी

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, 15 साल बाद यहां पंजे की हुई वापसी

• LAST UPDATED : January 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज), MP News: कांग्रेस को 15 साल बाद मैहर जिले की रामनगर नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर जीत मिली है, इस सीट पर अध्यक्ष का पद शून्य हो गया था, जिससे चुनाव की स्थिति उत्पन्न हो रई थी, पहले यहां अध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा था लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली, कांग्रेस की दीपा मिश्रा BJP की सुनीता पटेल को हराकर नई अध्यक्ष बनी है, ऐसे में यह जीत कांग्रेस के लिए खुशखबरी मानी जा रही है।

कांग्रेस को 8 तो BJP को मिले 7 वोट 

दरअसल, 15 वार्ड हैं रामनगर नगर परिषद में, जिनमें से कांग्रेस प्रत्याशी को 8 पार्षदों ने समर्थन किया था, जबकि BJP प्रत्याशी सुनीता पटेल को केवल 7 वोट ही मिले, इस तरह से कांग्रेस को यहां जीत मिली, खास बात यह रही कि बहुमत में होने के बाद भी BJP हार गई, गौरतलब हैं कि रामनगर में सुनीता और उनके पति राम सुशील सहित BJP के कुल 9 पार्षद थे, जबकि कांग्रेस के 5 और 1 पार्षद निर्दलीय था, लेकिन नतीजों में जीत कांग्रेस की हुई, यानि BJP के पार्षदों ने भी कांग्रेस को वोट कर दिया।

बीजेपी अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ था शून्य 

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान एक याचिका पर आए कोर्ट के फैसले में राम सुशील और सुनीता दोनों का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद सुनीता पटेल को अध्यक्ष की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी, हालांकि बाद में दोनों फिर से उपचुनाव जीत गए, पर इस बार सुनीता पटेल अध्यक्ष का पद नहीं बचा पाईं, बता दें कि अध्यक्ष का चुनाव हारी सुनीता पटेल रिश्ते में पूर्व मंत्री रामखिलावन पटेल की साली लगती हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox