होम / MP News: मध्य प्रदेश के इस गांव में आज तक नहीं जली होली, जानें वजह

MP News: मध्य प्रदेश के इस गांव में आज तक नहीं जली होली, जानें वजह

• LAST UPDATED : March 19, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: जहां पूरे देश में होलिका दहन होता है। वहीं, सागर के देवरी विकासखंड में एक गांव ऐसा भी है, जहां आज तक होली नहीं मनाई गई है। यह गांव गोपालपुरा फोर लाइन के पास जंगल में स्थित हथखोय गांव है। इस गांव में मां झारखंडन माता का एक पुराना मंदिर है। देवी मां के प्रकोप के डर से यहां कभी होली नहीं जलाई जाती। ग्रामीणों का मानना है कि इस गांव में पहले कभी होली नहीं मनाई जाती थी।

पूरे गांव में लगी आग 

एक बार गांव वालों के मन में यह विचार आया कि क्यों न अपने गांव में भी उसी तरह होली मनाई जाए जैसे सभी गांवों में होली मनाई जाती है। तब ग्रामीणों ने होली जलाने की तैयारी की। होली की तैयारी शुरू होते ही अचानक बिना आग के पूरे गांव में आग लग गई। तब गांव वालों ने गांव के पास बने मां झारखंडी के मंदिर में प्रार्थना की, तब जाकर आग बुझी और मां ने गांव वालों को स्वप्न दिया और कहा कि जब मैं झारखंडी खुद इस गांव में मौजूद हूं तो फिर इसकी क्या जरूरत है होली जलाने के लिए। जब तक मैं वहां हूं, इस गांव को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। तब से यहां होली जलाने की प्रथा बंद हो गई।

सदियों से होली नहीं बनी

गांव निवासी 45 वर्षीय सुखराम ठाकुर, 65 वर्षीय गोपाल ठाकुर और 40 वर्षीय उपसरपंच कोमल ठाकुर समेत करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में सदियों से होली नहीं मनाई जाती है। इसके पीछे हथखोय गांव में मौजूद मां झारखंडन की महिमा है और हमारे गांव में न तो कभी होली जलती थी और न ही कभी गांव को उजाड़ा या नष्ट किया जाता था। यहां देवी मां के प्रभाव के कारण गांव में होली नहीं मनाई जाती। मान्यता है कि चैत्र की नवरात्रि में यहां मेला लगता है, जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं। झारखंड माता कई परिवारों की कुल देवी भी हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग मन्नत मांगने वाले बच्चों का मुंडन संस्कार कराने और पिकनिक मनाने आते हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox