होम / MP News: खंडवा में मानवता हुई शर्मसार! 5 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

MP News: खंडवा में मानवता हुई शर्मसार! 5 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

• LAST UPDATED : February 25, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई है। एक 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोप यह है कि नाबालिग ने 5 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत कर दुष्कर्म किया। ये घटना कोतवाली थाना थाना क्षेत्र की है।

ये है पूरा मामला 

पुलिस ने बताया कि 5 साल की मासूम के साथ 16 वर्षीय आरोपित ने घिनौना काम किया। आरोपित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मासूम को पकड़कर उसे घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम ने इस घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस कड़ी में छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक नाबालिग बालिका के साथ आरोपित ने छेड़छाड़ की घटना हुई।

पुलिस ने जानकारी दी कि 14 वर्षीय नाबालिग के साथ आरोपित नितेश पुत्र रामप्रकाश निवासी ने घर पर कोई न होने पर छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT