प्रदेश की बड़ी खबरें

MP News: जीतू पटवारी ने दिया बयान, बोले- कांग्रेस के 1 लाख कार्यकर्ता दर्शन करने जाएंगे

India News(इंडिया न्यूज़),MP News: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यकम्र होने जा रहा है। जिसे लेकर सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया है तो दूसरी तरफ PCC चीफ जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान दिया है। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के एक लाख कार्यकर्ता दर्शन करने के लिए जाएंगे।

जीतू पटवारी ने कही ये बात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान मीडिया कर्मचारियों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कण- कण और क्षण-क्षण में राम है। हर किसी के मन में भगवान को लेकर आस्था है, जब मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा, तब कांग्रेस के एक लाख कार्यकर्ता दर्शनों के लिए जाएंगे।

CM यादव पर कसा तंज

कार्यकर्ताओं की इस बैठक में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी शामिल थे। नेता प्रतिपक्ष ने CM मोहन पर तंज कसते हए उन्हें मंदिर का पुजारी बताया और कहा कि नए सीएम सिर्फ धर्म और मंदिर की बात करते हैं। सिंघार ने शिवराज सिंह को तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान घर चले गए। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया। दादा राम-राम करते रहो, आशीर्वाद लो, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर और प्रहलाद पटेल को नर्मदा किनारे भेज दिया।

ये भी पढ़ें:

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago