होम / MP News: मधुमक्खियों से मजाक पड़ा महंगा, एक की मौत जानें क्या है पूरा मामला

MP News: मधुमक्खियों से मजाक पड़ा महंगा, एक की मौत जानें क्या है पूरा मामला

• LAST UPDATED : March 22, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: अंबाह कस्बे के करौली माता रोड बंबा के पास एक पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें कैलाश सखबार (34) नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि रिंकू गुर्जर (33) नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 काटने से चार अन्य लोग भी घायल

कोई काम की तलाश में पेड़ के नीचे बैठा था, कोई फसल काटने आया था और बातें कर रहा था। वहां कुछ स्थानीय लोग भी थे। इसी बीच अचानक कहीं से मधुमक्खियों का झुंड उड़कर आया और हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से चार अन्य लोग भी घायल हो गए।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार करौली माता रोड बंबा के पास एक पेड़ के नीचे लोग बैठे हुए थे। मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। तीन से चार लोगों को बुरी तरह काटा, जिसमें एक युवक की मौत भी हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी लोगों का इलाज अंबाह अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी काटा है।

कैलाश सखबार को मधुमक्खी ने इतनी बुरी तरह काटा कि उन्हें और रिंकू गुर्जर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी बीच कैलाश सखबार की मौत हो गयी। जिसका शव पीएम हाउस भेजा गया। रिंकू गुर्जर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य सभी घायलों का अंबाह अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई लोगों को मधुमक्खी के डंक से मामूली चोट आई है।

Read More: