सतना में गहरे गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत
India News(इंडिया न्यूज़),MP News: सतना शहर में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में मजदूर गिर गया है। मजदूर गड्ढे के अंदर मलबे में फंस गया था। गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत हो गई। वह 22 फीट गहराई में मलबे में दबा था। तकरीबन 6 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद भी उसे जिंदा नही बचाया जा सके। ये हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में हुआ था।
बता दें कि मारुति नगर में सीवर लाइन के गड्ढे में गुरुवार को एक मजदूर पाइप फिट करने के लिए 22 फीट गहरे गड्ढे में घुसा था। इस दौरान अचानक से मिट्टी धंस गई और मजदूर अंदर फंस गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गए। मजदूर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन काफी समय से जारी था। ये रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 6 घंटे चला जिसके बाद उसके शव को बाहर निकाला गया।
इस घटना में जान गंवाने वाले मजदूर के परिजनों ने संविदाकर्मी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इस मामले पर मृतक के बड़े भाई रामनरेश कुशवाह ने संविदाकर्मी पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा जबरदस्ती मजदूर को पाइप डालने के लिए गड्ढे में घुसेड़ा गया था। जबकि वे लोग चेंबर बनाने का काम करते है।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…