होम / MP NEWS: जन जन के आराध्य श्री रामराजा सरकार के दर्शन के लिए पहुंचे लाखों श्रद्धालु

MP NEWS: जन जन के आराध्य श्री रामराजा सरकार के दर्शन के लिए पहुंचे लाखों श्रद्धालु

• LAST UPDATED : January 1, 2023

MP NEWS: नव वर्ष के अवसर पर पर्यटन एवं धार्मिक नगरी ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने रामराजा के दर्शन के उपरांत 2023 में भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार की कामना की  और देश की उन्नति का आशीर्वाद लिया गौरतलब है कि जन जन के आराध्य श्री राम राजा सरकार के दर्शन के लिए देर रात से भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था, जो सुबह तक जारी रहा।

यूं तो साल भर रामराजा सरकार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन नव वर्ष पर यहां खासा उत्साह देखा जाता है। जन-जन के आराध्य भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन के लिए जिले से ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और विदेश से भी लोग आते है। प्रकृति की गोद में बसा ओरछा रामराजा सरकार को लेकर भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 31 दिसंबर की रात्रि से भक्तों का यहां आना शुरू हो गया था। नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं ने रामराजा सरकार के दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस किया।

सुबह से लाखों श्रद्धालु रामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निवाड़ी जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए खासा इंतजाम किया हुआ था। श्रद्धालुओं को रामराजा सरकार के जल्द दर्शन हो इसकी व्यवस्था प्रशासन ने सुनिश्चित की थी। भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधन ने उचित व्यवस्था की थी। गौरतलब है कि ओरछा में रामराजा सरकार का एकमात्र मंदिर ऐसा है जहां भगवान राम राजा के तौर पर विराजते हैं ऐसे में प्रजा अपनी उन्नति और प्रगति के लिए नव वर्ष में उनके दरबार में मत्था टेकने के लिए आते हैं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox