होम / MP News: सारंगपुर के खेतों में तेंदुआ, किसानों में दहशत का माहौल

MP News: सारंगपुर के खेतों में तेंदुआ, किसानों में दहशत का माहौल

• LAST UPDATED : January 16, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP News: मध्यप्रदेश के सारंगपुर जिले के अंतर्गत आने वाले जंगली क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है। जिसके बाद से जिन किसानों के खेत है, उनमें दहशत का माहौल बना है। किसान खेतों में जाने से डर रहे है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

करीब 8 दिन से घूम रहा तेंदुआ

मिली जानकारी के मुताबिक, सारंगपुर के बाईपास रोड पर स्थित रफीक पटेल के खेत पर बीती रात एक तेंदुए को देखा गया है। जिसका वीडियो भी बनाया गया है। यह बताया जा रहा है कि करीब 8 दिन से सारंगपुर की उप-जेल से लेकर कच्ची खेड़ी जटपुरा सारंगपुर बाईपास पर तेंदुआ लगातार घूम रहा है। तेंदुए के डर से किसान अपने खेतों में नही जा पा रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी गई। जिसके बावजूद किसी ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है। देर रात आदमखोर तेंदुए की दहाड़ भी काफी लोगों ने सुनी है। तेंदुए की दहशत से लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। कालीसिंध नदी से लेकर सारंगपुर एवं आसपास के गांव में आदमखोर तेंदुए ने दहशत का माहौल उत्पन्न कर रखा है। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।