होम / MP News: दुल्हन के साथ प्रेमी ने किया दुष्कर्म.. टूटी शादी, जानें पूरा मामला

MP News: दुल्हन के साथ प्रेमी ने किया दुष्कर्म.. टूटी शादी, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 1 दिन पहले दुल्हन के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुल्हन के साथ उसके प्रेमी रहे युवक ने रेप कर दिया। दुल्हन ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना होने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि ये मामला रीवा जिले के सागर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता कुछ काम से घर के बाहर गई थी। उस दौरान उसके परिचित अभिषेक से उसकी मुलाकात हुई। इस बीच आरोपी अभिषेक ने दूसरी जगह ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब युवत घर पहुंची तो उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई और सागर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया था। इस बीच उसने रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। एक दिन बाद ही युवती की दूसरे युवक से शादी होने वाली थी।

आरोपी को भेजा जेल

इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस घटना के बाद युवती ने अपनी मर्जी से शादी तोड़ दी है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox