होम / Mp News: सतपुड़ा में ढाई साल बाद फिर लौटी लापता बाघिन!

Mp News: सतपुड़ा में ढाई साल बाद फिर लौटी लापता बाघिन!

• LAST UPDATED : December 10, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Mp News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से ढाई साल से एक बाघिन लपटा थी। अभी हाल ही में खबर आई है कि बाघिन वापस अपने घर को लौट आई है। इस बात की जानकारी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।

क्या है मामला?

मामला मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का है। दरअसल, ढाई साल से लापता एक बाघिन अचानक अपने घर को वापस आ गई। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रबंधकों के अनुसार लापता बाघिन टी-42 अचानक से  6 दिन पहले मिल गई। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के मुताबिक 4 दिसंबर को कश्ती टीम को बाघिन नजर आई। टीम के कैंप के पास आकर बाघिन के गुर्राने की  आवाज सुनकर कश्ती के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और बाघिन को देखते ही टीम के सदस्यों ने उसे पहचान लिया। उसके बाद टीम ने फौरन फील्ड डायरेक्टर को कॉल कर बाघिन के मिल जाने की जानकारी दी। इस लापता बाघिन के अचानक मिल जाने के बाद एसटीआर और वाइल्ड लाइफ के लोगों में एक अलग ही खुशी की लहर मौजूद है।

ढाई साल से थी लापता

आपको बता दे की बाघिन टी-42 को साल 2020 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व लाया गया था। इस बाघिन टी-42 ने कुछ दिनों में ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अपनी जगह बना ली थी और आने वाले पर्यटकों के साथ भी वह काफी सहज थी। अक्सर ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को बाघिन नजर आती थी। लेकिन साल 2021 की गर्मियों में वह अचानक से ही गायब हो गई। उसके गायब होने पर पूरे रिजर्व में उसकी खोज जारी रही। लेकिन वह कहीं ना मिली। यहां तक की रिजर्व मौजूद कैमरा पर भी उसका कोई निशान नहीं था।

पुराने क्षेत्र से लगभग 30 किलोमीटर दूर मिली

बीते 4 दिसंबर को स्तर की टीम जब पैदल घूम रही थी तब उन्हें जाने से देने की बनाने की आवाज आई उसे बगिया की आवाज सुनते ही पूरी टीम उसे आसपास तलाश में लगी और इस वक्त उन्होंने बाघिन टी-42 देखी टीम ने उसके फोटो वीडियो शूट की है। बता दे कि बाघिन अपने पुराने क्षेत्र से लगभग 30 किलोमीटर दूर थी। उसके साथ में एक बाघ भी मौजूद था।

एक और बाघिल जाी चुकी है

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 2 साल पहले भी एक बाघिन बुरहानपुर होते हुए 320 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अमरावती मेलघाट टाइगर रिजर्व पहुंच गई थी। एसटीआर प्रबंधक के अनुसार अब बाघिन ने मेलघाट टाइगर रिजर्व को अपना ठिकाना बना लिया है। नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इस बाघिन को जून 2021 में बांधवगढ़ से लाया गया था। जो घूमते वक्त 320 किलोमीटर दूर मेलघाट पहुंच गई। बाघिन हर रोज करीब 20 से 25 किलोमीटर चलती है इसलिए ढाई महीने में बाघिन महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व पहुंच गई थी। इस दौरान कॉलर आईडी से लोगों की लोकेशन ट्रैक की जा रही थी।

ये भी पढ़ें-MP Politics: मनोहर लाल विधायकों से करेंगे मन की बात, CM को लेकर आज…

Tags:

Amravati Melghat Tiger Reserve bandhavgarh tiger reserve Burhanpur Harda news Khandwa madai satpura tiger reserve Maharashtra MP STR MP Tiger Reserve News MP Tiger Roar MP Tigress MP Wildlife Narmadapram News satpuda tiger reserve satpura satpura national park Satpura Tiger Reserve satpura tiger reserve 2021 satpura tiger reserve am drive satpura tiger reserve madai satpura tiger reserve madhai satpura tiger reserve madhya pradesh satpura tiger reserve mp satpura tiger reserve safari satpura tiger reserve tour satpura tiger reserve video satpura tiger reserve vlog SOCIAL MEDIA tiger Tiger Reserve Tiger Reserve in India Tigress Roar Tigress T-42 Tourist Destination in MP Tourist in Satpura Tiger Reserve Wild Animal अमरावती मेलघाट टाइगर रिजर्व खंडवा टाइगर टाइगर रिजर्व नर्मदाप्रम समाचार पर्यटन स्थल मध्य बाघिन टी-42 बाघिन दहाड़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बुरहानपुर भारत में टाइगर रिजर्व मड़ई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश एसटीआर मध्य प्रदेश टाइगर दहाड़ मध्य प्रदेश टाइगर रिजर्व समाचार मध्य प्रदेश बाघिन मध्य प्रदेश वन्यजीव मध्य प्रदेश समाचार महाराष्ट्र वन्य प्राणी सतपुड़ा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 2021 सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एम ड्राइव सतपुड़ा टाइगर रिजर्व टूर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मडई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मधाई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यटक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वीलॉग सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सफारी सतपुड़ा नेशनल पार्क सोशल मीडिया हरदा समाचार
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox