होम / MP News: शिक्षा के क्षेत्र में MP ने मारी छलांग, उपलब्धि को लेकर CM ने कही ये बात

MP News: शिक्षा के क्षेत्र में MP ने मारी छलांग, उपलब्धि को लेकर CM ने कही ये बात

• LAST UPDATED : January 28, 2024

India News (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग मारी है। प्रदेश का उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय स्तर से आगे निकला है। एमपी में 28.9 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात दर्ज किया गाय। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2021-22 में 28.4 प्रतिशत है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने जिसे लेकर खुशी जताई है। सीएम मोहन ने उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए सकल नामांकन अनुपात (GER) बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए थे।

28.9 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात दर्ज

प्रदेश में 2021-22 में उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय औसत से आगे निकला है। एमपी में 28.9 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात दर्ज किया गया। साल 2019-20 में मध्य प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात 24.2 प्रतिशत रहा था। GER में प्रदेश की लंबी छलांग लगाने पर सीएम मोहन ने कहा कि, मध्य प्रदेश सरकार ने जब से नई शिक्षा नीति लागू की है, तब से हमारी सकल पंजीयक दर में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नई शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू करने में मध्य प्रदेश अग्रणी रहा है। अब राज्य ने नामांकन स्तर पर भी सफलता हासिल की है।

CM यादव ने जताई खुशी

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा नामांकन स्नातक स्तर पर हुए हैं। मध्य प्रदेश ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाये रखा। राज्य ने इस दिशा में निरंतर प्रगति की है। कोविड की चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने भी इस उपलब्धि के लिए विभागीय टीम को बधाई दी है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox