प्रदेश की बड़ी खबरें

MP News: जबलपुर में नगर निगम की गुंडागर्दी! JCB से तोड़ा दुकानदार का ठेला, Video वायरल

India News(इंडिया न्यूज़), MP News: जबलपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। ऐसे मेंं प्रशासन की ऐसी घटना सामने आई है। जिसे देख सब हैरान है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नगर निगम ने ठेले को जेसीबी से तोड़ दिया है। बस इतना ही नही जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो परिवार के 3 सदस्यों को जेल भेज दिया है। इस वीडियो को देख इसकी आलोचना की जा रही है

कॉलोनी के अंदर से ठेला लाकर तोड़ा

बता दें कि जबलपुर के कोतवाली थाने के सामने एक समोसे का ठेला लगाता है। नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई की जा रही थी। इसी दौरान निगम का अतिक्रमण दस्ता थाने के सामने पहुंचा। तभी समोसे का ठेला लगाने वाला अपना ठेला कॉलोनी के अंदर ले गया, लेकिन कार्रवाई करने पहुंचे कर्मचारी कॉलोनी के अंदर से ठेला निकालकर आए और उसे तोड़ दिया।

इसी बीच नगर निगम प्रशासन की गुंडागर्दी का ये मामला सामने आया है। निगम की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने भी जमकर विरोध किया, लेकिन नगर निगम कर्मचारी और पुलिस के सामने किसी की न चली।

पीड़ित को मुआवजा देने की कही बात

इस मामले में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि नगर निगम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम के द्वारा अगर किसी के ठेले को अनायास तोड़ा गया है, तो गलत है। इसकी जानकारी अधिकारी से ली जा रही है। जो पीड़ित पक्ष है उनसे बात की जाएगी। साथ ही दोनों पक्ष से बात करने के बाद मुआवजा देने की बात भी कही है।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago