प्रदेश की बड़ी खबरें

MP News: अब 50 की उम्र वाले डॉक्टर भी बन सकेंगे टीचर, मध्य प्रदेश में भर्ती की आयु बदलने की तैयारी

India News MP ( इंडिया न्यूज ), MP News: मध्य प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। सरकार द्वारा संचालित सभी मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल टीचर्स की भर्ती के नियमों में यह  बदलाव किये जाने हैं। बदलाव के प्रस्ताव के अनुसार सहायक प्राध्यापकों की भर्ती करने में आयु की सीमा में बढ़ोतरी करने की बात की जा रही है। पहले भर्ती के दौरान इस पद पर आयु सीमा 40 वर्ष थी जिसे बढ़ाकर 50 वर्ष करने के लिए प्रस्ताव रखा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने इस बदलाव के संबंध में प्रस्ताव भेजा है। जानकारियों के मुताबिक यह नियम स्वशासी कॉलेजों में लागू नहीं होगा।

40 साल से 50 साल करने का कारण

वर्तमान में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। जिसमें आरक्षित वर्ग को पांच सालों की छूट मिलती है। नियमों के मुताबिक सीनियर रेजिडेंट के पद पर एक वर्ष तक रहने के बाद ही डॉक्टर किसी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक बनने की पात्रता रखता है। सीनियर रेजिडेंट पद पर 45 वर्ष की आयु सीमा तक ही रह सकते हैं। इस विसंगति की स्थिति से बचने के लिए ही आयु सीमा बढ़ाई जा रही है। नए नियमों के हिसाब से फैकल्टी पदों पर भर्ती करना आसान होगा। जीएडी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव भेजा है जिसमें कहा गया है कि एक डॉक्टर की उम्र एमडी-एमएस (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई समाप्त करने तक लगभग 32 वर्ष हो जाती है।

फिर उसे बांड अवधि भी पूरी करनी होती है, वहीं 4 साल और सुपर स्पेशियलिटी में चयन होने पर चले जाते हैं। इतना सब करने के बाद करीब एक साल तक सीनियर रेजिडेंट के पद पर रहने के बाद ही वह सहायक प्राध्यापक बनने की पात्रता तक पहुंच पाता है। प्रस्ताव के मुताबिक 40 साल की आयु सीमा कम पड़ जाती है इसलिए यह 50 साल की जानी चाहिए।

Also Read:-Ujjain News: लुटेरे अंधेरे में नहीं मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाते थे शिकार, आरोपी गिरफ्तार

पहले खारिज हुआ है प्रस्ताव

हालांकि पहले भी लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव भेजा था जिसे जीएडी द्वारा नकार दिया गया था। जिसमें जीडीएस का तर्क था कि उम्र सीमा एक विभाग के लिए नए सिरे से निर्धारित नहीं की जा सकती। अब विशेष प्रकरण का हवाला देते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दोबारा से प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को कैबिनेट में सहमति मिलने के बाद ही लाया जाएगा। बता दें की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ही मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की सीधी भर्तियां करता है। एम्स की बात करें तो वहां भी भर्ती की आयु सीमा 50 वर्ष तक है। अधिकतर राज्यों में यह समय सीमा 40 साल ही है। साथ ही सेवानिवृत्ति आयु 65 साल शासकीय मेडिकल कॉलेजों में है और 70 साल निजी कॉलेजों में है।

Also Read:-MP News: पत्नी के मायके जाने से पंचायत में आयी बड़ी क्रांति, जानें पूरा मामला

India News Regional

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago