होम / MP News: परशुराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लिया पं. धीरेंद्र शास्त्री का आर्शीवाद, बागेश्वर बाबा ने रखी हिंदू राष्ट्र की मांग

MP News: परशुराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लिया पं. धीरेंद्र शास्त्री का आर्शीवाद, बागेश्वर बाबा ने रखी हिंदू राष्ट्र की मांग

• LAST UPDATED : April 22, 2023

परशुराम जयंती के अवसर पर भोपाल के गुफा मंदिर में अक्षयोत्सव 2023 का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे थें। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों का स्वागत स्वीकार करते हुए कहा कि मैं आज यहां प्रवचन सुनाने नहीं आया हूं,बल्कि आप सभी से मिलने आया हूं। जल्द ही हम कथा का भी आयोजन करेंगे।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां नजर आएं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पैर छूकर आर्शीवाद लेते नजर आएं हैं।

  • हिन्दुस्तान बनेगा हिंदू राष्ट्र
  • मुख्यमंत्री की घोषणाएं

हिन्दुस्तान बनेगा हिंदू राष्ट्र

इस कार्यक्रम में शास्त्री अपनी पुरानी मांग को एक बार फीर से लोगों के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि अगर बालाजी चाहें और हम सनातनी जाग गए तो हिन्दुस्तान जरुर एक दिन हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। वहीं भगवान परशुराम के बारे में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दादा परशुराम केवल ब्राह्मणों के नहीं है। वे इस धरती पर रहने वाले हर जीवों के हैं।

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शास्त्र और शास्त्र केवल एक डंडे का अंतर है। वर्तमान में भारत के हिन्दुओं को शस्त्र और शास्त्र दोनों की जरुरत है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

इस मौके पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को परशुराम जयंती की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को न्याय का देवता माना जाता है। उन्होंने क्षत्रियों के खिलाफ नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था। उनसे ही प्ररेणा लेकर हम अपने प्रदेश में नक्सली और माफिया का खातमा करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए कुछ घोषणाएं भी की है।

  • प्रदेश में करेंगे परशुराम धाम का निर्माण
  • हर गरीब को घर मिलेगा
  • गुफा मंदिर में परशुराम भवन का निर्माण किया जाएगा
  • सरकारी विघालयों में संस्कृत के शिक्षक बहाल किए जाएंगे
  • बनाया जाएगा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड
  • स्कूलों में केवल अकबर नहीं बल्कि राम और परशुराम के बारे में भी पढ़ाया जाएगा
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox