होम / MP News: डीएनए जांच के लिए पुलिस ने खुदवाई कब्र!

MP News: डीएनए जांच के लिए पुलिस ने खुदवाई कब्र!

• LAST UPDATED : December 19, 2022

इंडिया न्यूज, खंडवा ( khandwa -Madhya Pradesh)

MP News: किशोरी के साथ दुष्कर्म के एक मामले में डीएनए जांच के लिए मांधाता पुलिस को नवजात की कब्र खुदवानी पड़ी। जानकारी मिली है कि पीड़िता किशोरी गर्भवती हो गई थी। जिसके चलते आरोपि का पता लगाने के लिए डीएनए की जरूरत थी।

लेकिन दोनों के डीएनए से मिलान करने के लिए उससे जन्मे बच्चे का डीएनए जांच के लिए सैंपल लेना था। पीड़िता ने मृत बालक को जन्म दिया था। इसे उसके परिवार ने दफना दिया था। पुलिस ने वापस कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्ट करवाया। हड्डी का सैैम्‍पल डीएनए जांच के लिए भेजा है।

यह भी पढ़े: Shahdol news: मां की ममता शर्मसार करने वाली घटना, मां ने ही की थी नवजात की हत्या, कचरे के ढेर में मिला था शव

मामला ओंकारेश्वर के मांधाता थाना क्षेत्र का है। जहां अप्रैल के महिने में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला दर्ज हुआ था। लापता होने के करीब 2 महीने बाद किशोरी को पुलिस ने तलाश लिया था। किशोरी एक युवक के साथ मिली थी। वह तब गर्भवती थी।

पुलिस ने किशोरी और आरोपित युवक का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में चालान पेश कर दिया। पुलिस ने किशोरी के परिवार को कहा था कि पीड़िता अगर किसी बच्चे को जन्म देती है या किसी कारणवश समय से पहले से गर्भपात हो जाता है तो इसकी जानकारी वह पुलिस को मुहैया कराए।

इस सूचना के बाद पुलिस ने नवजात के शव को डीएनए जांच के लिए वापस वापस निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कोर्ट से अनुमति लेकर शव को वापस लाने के लिए एसडीएम को नियुक्त किया गया था। उनके सामने ही नवजात की लाश निकाली गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनके शरीर की एक हड्डी को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़े: MP Tourism: पर्यटन नगरी ओरछा बनी बॉलीवुड के सितारों का आकर्षण, फिल्म शूट के लिए पहुंच रही स्टार कास्ट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox