होम / MP News: भागे हुए देवर-भाभी को वापस ला रही थी पुलिस, चलती ट्रेन से कूदे

MP News: भागे हुए देवर-भाभी को वापस ला रही थी पुलिस, चलती ट्रेन से कूदे

• LAST UPDATED : February 5, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक युवक और महिला ने ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही बाहर कूद गए। घायल होने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। यह बताया जा रहा है कि दोनों के बीच देवर भाभी का रिश्ता है। प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गए थे, जिन्हें पुलिस बेंगलुरु से पकड़कर बिहार वापस ला रही थी।

बिहार के रहने वाले है प्रेमी जोड़ा 

बता दें कि ये प्रेमी जोडा बिहार के रहने वाला है। प्रेमी-प्रेमिका को बिहार पुलिस बेंगलुरु से पकड़कर संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से वापस ला रही थी। इस दौरान बैतुल जिले के चिचन्डा स्टेशन के पास में दोनों ने ट्रेन से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। महिला के पति ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई और बिहार पुलिस को जानकारी दी। छलांग लगाने में घायल हुए प्रेमी जोड़े को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया, जहां पर अभी प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रेमिका के सिर में चोट आई है।

25 दिन पहले भागे थे घर से 

यह बताया जा रहा है कि घटना के समय बिहार पुलिस की टीम ट्रेन के एसी कोच में थी और देवर-भाभी दूसरे कोच में थे। इस मामले में बताया जा रहा है कि बिहार के आरा जिले के रहने वाले अमित पासवान की पत्नी पत्नी प्रियंका अपने मौसेरे देवर पंकज के साथ 25 दिन पहले घर से भागी थी।

3 साल की बेटी है

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से दोनों का पता लगाया। जानकारी लगने पर पुलिस महिला के पति के साथ बेंगलुरु जा पहुंची और वहां से दोनों को पुलिस पकड़कर बिहार ले जा रही थी। इस दौरान चिचन्डा के पास दोनों ने ट्रेन से छलांग लगा कर भागने की कोशिश की। अभी दोनों का इलाज जारी है। पति अमित का कहना है, मौसी का लड़का मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर बेंगलुरु ले जाकर रह रहा था। इसकी FIR दर्ज कराई थी। वहां से इन्हें वापस लाया गया। मौका मिलते ही दोनों ट्रेन से कूद गए। एक 3 तीन साल की बेटी है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox