India News MP (इंडिया न्यूज़), MP News: चंबल के मुरैना जिले में रहने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी अपने हुनर से आधुनिक खेती किसानी के सपनों को साकार कर रही हैं। इन दोनों किसान महिलाओं के हुनर के पीएम नरेंद्र मोदी भी मुरीद हो गए हैं। चंबल की दोनो “ड्रोन वुमेन” को पीएम नरेंद्र 15 अगस्त को दिल्ली के लालकिले से सम्मानित करेगे।
प्रदेश का चंबल इलाका जहां औरतों को घर से बाहर जाने की इजाजत तक नहीं मिलती, तो वहीं, अब इस इलाके में महिलाएं खेती के जरिए चंबल का नाम पुरे देश भर में रोशन कर रही हैं। ऐसी ही दो और भी महिला खुशबू लोधी और सुनीता शर्मा हैं जिसने ग्वालियर में ही 15 दिन की ट्रेनिंग लेकर ड्रोन दीदी का प्रमाण पत्र हासिल किया। खुशबू खुद की 40 बीघा जमीन के साथ आसपास के 15 से 20 गांवों के किसानों के खेतों में ड्रोन के जरिए कीटनाशक का छिड़काव करने जाती हैं। इससे जहां उनके समूह की आय में भी वृद्धि हुई है, वहीं किसानों को भी राहत मिल जाती है। इलाके में इस किसान महिला को ड्रोन दीदी के नाम से बुलाते हैं।
किसान महिला सुनीता शर्मा ने बताया कि वे लगातार अपनी खेती के अलावा अलग-अलग गांव में ड्रोन के जरिए खेतों में कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। वे अपने खेतों के अलावा आसपास के गांव में भी ड्रोन के जरिए कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। ड्रोन के जरिए स्व-सहायता समूह की आय बढ़ाने का इनोवेशन करने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा को अब 15 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…