होम / MP News: मध्य प्रदेश में लोगों कि परछाई गायब! सामने आई ये बड़ी वजह

MP News: मध्य प्रदेश में लोगों कि परछाई गायब! सामने आई ये बड़ी वजह

• LAST UPDATED : March 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: कहा जाता है कि हमारी परछाई कभी हमारा साथ नहीं छोड़ती मगर यह बात उज्जैन में गलत साबित होती है। यहाँ साल में 2 दिन ऐसे आते हैं जब परछाई साथ छोड़ देती है। आज 20 मार्च दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट पर ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। आज यहाँ दिन और रात बराबर होंगे।

धार्मिक नगरी उज्जैन में बुधवार को साये ने साथ छोड़ दिया। इस नज़ारे को देखने के लिए खगोल शास्त्री सहित कई लोग एकत्रित हुए। उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला मे दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर सूर्य की किरणें लंबवत होने के कारण यहाँ परछाई शून्य हो गई। वेधशाला में इस घटना को शंकु यंत्र और नाड़ी वलय यंत्र के माध्यम से देखा गया। यहाँ 12 बजकर 35 मिनट पर शंकु की परछाई गायब हो गई। साथ ही यह वह समय है जब दिन और रात बराबर है और अब दिन बढ़ा होना शुरू होगा और रात छोटी।

कर्क रेखा यहाँ से गुजरती है

दरअसल उज्जैन में इस प्रकार की घटना होने का प्रमुख कारण यह है की कर्क रेखा यहाँ से गुजरती है। पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारो और परिभ्रमण के कारण आज सूर्य विषुवत रेखा पर लम्बवत है जिसके कारण यह घटना उज्जैन में देखने को मिली। इस प्रकार की घटना वर्ष में दो बार होती है। दूसरी घटना 23 सितंबर को होगी। आज सूर्य दक्षिणी गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण दिन धीरे-धीरे बड़े होना शुरू हो जाएंगे और रात छोटी।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox