होम / MP NEWS: भोपाल में लगा राज्य का पहला पशु इंसुलेटर प्लांट

MP NEWS: भोपाल में लगा राज्य का पहला पशु इंसुलेटर प्लांट

• LAST UPDATED : April 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Animal Insulator Plant,MP: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मृत पशुओं के लिए राज्य का पहला पशु इंसुलेटर प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट में व्यवस्थित तरीके से मृत पशुओं का दाह संस्कार किया जाएगा। प्लांट को LPG और CNG के माध्यम से चलाया जाएगा।

  • नगर आयुक्त ने दी जानकारी
  • क्या होता है पशु इंसुलेटर प्लांट

नगर आयुक्त ने दी जानकारी

नगर आयुक्त के.वी.एस. चौधरी ने बताया, पहले मृत पशुओं को डिसपोज करने की व्यवस्था नहीं हो पायी थी। जिसके कारण हम पशुओं को गड्ढा में डालते थें। अब मृत पशुओं के निपटान के लिए हमने पशु इंसुलेटर प्लांट लगाया है। इसे स्वच्छता के दृष्टिकोण लगाया गया है।

क्या होता है पशु इंसुलेटर प्लांट

पहला पशु इंसुलेटर प्लांट एक इलेक्ट्रोनिक उपकरण होता है। जिसकी मदद से हम पशुओं के शवों को व्यवस्थित तरीके से दाह संस्कार कर सकते हैं। इससे मृत जानवरा बाहर सड़क किनारे नहीं दिखेगा। खुले में फेकने के कारण जो बीमारी लोगों में फैलती थी, उससे बच पाएंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox