होम / MP News: पूर्व वित्त मंत्री के ऑफिस पर पत्थरबाज़ी, घटना CCTV में कैद

MP News: पूर्व वित्त मंत्री के ऑफिस पर पत्थरबाज़ी, घटना CCTV में कैद

• LAST UPDATED : March 5, 2024

India News (इंडिया न्यूज),MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत के कार्यालय पर जमकर पत्थरबाजी की गई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

कार्यालय पर जमकर की पत्थरबाजी 

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत पश्चिम विधानसभा से लगातार दो बार से कांग्रेस के विधायक निर्वाचित होते आ रहे है। पूर्व में पंडित बनारसी दास भनोट वार्ड से पार्षद भी रहे हैं। जबलपुर के गोरखपुर मुख्य मार्ग पर है पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता तरुण भनोत का कार्यालय और निवास पर बदमाश ने जमकर पत्थरबाजी की है। उनके कार्यालय पर पत्थर फेंक कर कांच फोड़े गए है। पत्थर फेंकने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पुलिस कर रही जांच 

रात के अंधेरे में अज्ञात बदमाश ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया है। इस वीडियो में कार्यालय के सामने से बदमाश गुजरते हुए पत्थर फेंकते नजर आया। अज्ञात बदमाश के पत्थर मारने से पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत के कार्यालय के कांच फूट गए। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox