होम / MP NEWS:भारत जोड़ो यात्रा रोक राहुल ने दिया एंबुलेंस को रास्ता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

MP NEWS:भारत जोड़ो यात्रा रोक राहुल ने दिया एंबुलेंस को रास्ता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

• LAST UPDATED : December 2, 2022

MP NEWS:मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को 10वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। राहुल गांधी ने सुबह छह बजे जनाहा गांव से यात्रा की  शुरुआत की। राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और दिग्विजय सिंह के बेटे व विधायक जयवर्धन सिंह भी यात्रा में पदयात्री के तौर पर शामिल हुए।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

राहुल गांधी की यात्रा का एंबुलेंस को रास्ता देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एंबुलेंस में एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस और क्यूआरएफ के जवानों ने तीन मिनट में 250 से अधिक गाड़ियों को हटवाया और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। बता दें, आगर जिले में यात्रा तीन दिन और दो रात रुकेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी। आगर में 97 किमी की यात्रा होगी। आगर से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox