होम / MP News: मध्य प्रदेश के इस पुलिस स्टेशन को मिला सर्वश्रेष्ठ थाने का अवार्ड

MP News: मध्य प्रदेश के इस पुलिस स्टेशन को मिला सर्वश्रेष्ठ थाने का अवार्ड

• LAST UPDATED : January 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज), MP News: देश के सर्वश्रेष्ठ 10 थानों में देवास का सिविल लाइन थाने को शामिल किया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस अधीक्षक देवास सम्पत उपाध्याय और थाना प्रभारी अजय चानना को गृह मंत्रालय द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात 

इस पर सीएम मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्‍स पर पोस्ट शेयर किया है। सीएम यादव न कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में देवास के ‘सिविल लाइन थाना’ का चयन होना देवास सहित हम सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना जी ने पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस अधीक्षक देवास श्री सम्पत उपाध्याय जी और थाना प्रभारी श्री अजय चानना जी को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न को देकर सम्मानित किया।

पूरे देश में मध्यप्रदेश के थाने का चयन होना सुशासन एवं बेहतर कानून व्यवस्था का उत्तम उदाहरण है। जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई, शुभकामनाएं…

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox