MP News: मध्य प्रदेश के इस राज्यसभा सांसद ने छोड़ी पार्टी, लगाए ये गंभीर आरोप

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अजय प्रताप सिंह सीधी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य की सभी 29 सीटों के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। टिकट वितरण से नाराज अजय प्रताप सिंह ने शनिवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

नड्डा को भोजा त्यागपत्र

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखा है। इसकी एक कॉपी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को भी भेजी है। बीजेपी छोड़ने का पत्र उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। भाजपा ने सीधी से डॉ राजेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है और इसी से अजय प्रताप सिंह नाराज चल रहे थे। वो भी लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे थे। 

ये लगाए आरोप

उन्होंने पार्टी की कथनी और करनी में अंतर के साथ ही लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन पर भी सवाल उठाए हैं।
अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज भाजपा में काफी भ्रष्टाचार है और यह राजनीति भ्रष्टाचार के कारोबार का अड्डा बन गयी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 10 साल में सीधी में क्या विकास हुआ? मैं पिछले 6 साल से भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद हूं और आज तक मैंने सीधी के विकास को लेकर जो भी मुद्दे उठाए हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, चाहे वह रेल का मुद्दा हो, सोन घड़ियाल, सीधी सिंगरौली मार्ग। विस्थापितों का मसला हो, विस्थापितों का मसला हो। पार्टी की ओर से बड़े-बड़े आश्वासन मिले, बड़ी-बड़ी बातें हुईं लेकिन आज तक इनमें से किसी भी विषय पर बात नहीं बन पाई है।

Read More:

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago