प्रदेश की बड़ी खबरें

MP News: कैबिनेट मंत्री के भत्ता न लेने पर उमा भारती का बड़ा बयान, सरकार को लेकर कही ये बात

India News (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश में बीते सोमवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ है। रतलाम सीट से बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप की प्रदेश की राजनीति के गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। चेतन्य कश्यप वेतन भत्ता न लेने वाले प्रदेश के इकलौते विधायक और मंत्री हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही प्रदेश के अन्य विधायकों और मंत्री को सलाह दी है।

उमा भारती ने ट्वीट कर कही ये बात

उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा हाल ही में मंत्री बने और रतलाम के एक संपन्न जैन व्यवसायी चेतन्य काश्यप ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ घोषित की है। अभी कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अखबारों में उनकी तारीफ लिखी थी कि वह अपना विधायकी का वेतन नहीं लेते, जो कि सालभर का करीब 12 लाख रुपए होता है।  296 करोड़ वाला व्यक्ति अगर सरकार के 12 लाख छोड़ देता है तो इसमें कौन-सी बड़ी बात है?’

वरूण गांधी ने भी कही थी ये बात

उन्होंने आगे लिखा कि ‘चेतन्य कश्यप सरकार को वेतन वापस करने की जगह वो राशि अभावग्रस्त लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करनी चाहिए। हमें यह याद रखना पड़ेगा कि सभी विधायक बड़े व्यवसायी नहीं होते और न वो राजनीति से अपना व्यवसाय बढ़ाते हैं। आगे कहा एक बार सांसद वरुण गांधी ने भी कहा था कि सांसदों को वेतन और पेंशन नहीं लेना चाहिए। वरुण गांधी ऐसा कर सकते हैं क्योंकि वो हजारों करोड़ों की पैतृक संपत्ति के मालिक हैं। अपना सर्वस्व त्यागकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों को हर तरह की सहूलियत सरकार से मिलनी चाहिए। ‘

सब बराबर हैं, जनता सबको वोट देती है

पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि कुछ लोगों ने मेरी इन बातों का गलत मतलब निकाल लिया, तो मैं उन्हें कहना चाहती हूं, ‘लोकतंत्र में अमीर हो गरीब, सबको सांसद या विधायक होने का अधिकार है। चेतन्य कश्यप और वरुण गांधी अपना वेतन नहीं लेते यह ठीक बात है, लेकिन जिन जनप्रतिनिधियों का जीवन यापन और अतिथि सेवा इन्हीं सुविधाओं से होती है वह खुद को छोटा अनुभव करेंगे जब की ऐसा नहीं है। सब बराबर हैं, जनता सबको वोट देती है।’

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago