होम / MP News: वैदिक घड़ी का उद्घाटन, PM मोदी आज भोपाल को देंगे करोड़ों की सौगात

MP News: वैदिक घड़ी का उद्घाटन, PM मोदी आज भोपाल को देंगे करोड़ों की सौगात

• LAST UPDATED : February 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), MP News: लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के पहले देश के पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को एमपी सरकार के विकसित भारत विकसित एमपी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में हो रहे इस कार्यक्रम का प्रदेश भर के 500 स्थानों पर लाइव दिखाया जाएगा। आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना वर्चुअल संबोधन देंगे। PM मोदी इस दौरान एमपी को 17 हजार 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शाम 4 बजे वर्चुअली लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।

विश्व की पहली वैदिक घड़ी का PM करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के जंतर मंतर वेधशाला परिसर में 85 फीट ऊंचे टावर पर विश्व की एकमात्र और पहली वैदिक घड़ी लगाई जा रही है। यह घड़ी समय के साथ-साथ मुहूर्त पर्व ग्रह नक्षत्र समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्शाएगी। उज्जैन की ये वैदिक घड़ी दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल वॉच होगी, जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) और ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) तो बताएगी ही साथ ही पंचांग और मुहूर्तों की भी जानकारी देगी।

मंत्रीमंडल सहित सीएम कार्यक्रम में शामिल होंगे

राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा। यहां सीएम मोहन यादव समेत मंत्रिमंडल और BJP पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। बीजेपी ने सभी जिला अध्यक्षों, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से बोला है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox