होम / MP News: कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्र प्रभाष शेखर का लंबी बीमारी के बाद निधन

MP News: कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्र प्रभाष शेखर का लंबी बीमारी के बाद निधन

• LAST UPDATED : March 16, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई के वरिष्ठ नेता चंद्र प्रभाष शेखर का लंबी बीमारी के बाद आखिर शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। उनके बड़े बेटे आकाश शेखर ने बताया कि राज्य के पूर्व गृहमंत्री सी. पी. शेखर का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

4 मार्च को हुए थे अस्पताल में भर्ती

उनके बेटे आकाश ने बताया कि फेफड़ों के संक्रमण के चलते 4 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए 4 दिन पहले ही उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह रीजनल पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। शेखर, मध्य प्रदेश आवासीय बोर्ड के चेयरमैन भी रहे थे।

आपको बता दें कि चंद्रप्रभाष शेखर कई बार मंत्री पद पर रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है. वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

शाम के समय ली आखिरी सांस 

इस बारे में बात करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख केके मिश्रा ने कहा कि चंद्रप्रभाष शेखर कुछ दिनों से बीमार थे और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शाम को उन्होंने आखिरी सांस ली, केके मिश्रा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शनिवार को यहां रीजनल पार्क मुक्तिधाम में किया जाएगा। चंद्रप्रभाष शेखर ने प्रदेश कांग्रेस संगठन और सत्ता में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं।

कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि:

कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर जी के निधन की दुखद खबर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।“भावपूर्ण श्रद्धांजली”

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox