होम / MP News: विनीता से बनी सलमा फिर किया धर्म परिवर्तन! पति ने SP से लगाई मदद की गुहार कहा- ‘बचा लो साहब….

MP News: विनीता से बनी सलमा फिर किया धर्म परिवर्तन! पति ने SP से लगाई मदद की गुहार कहा- ‘बचा लो साहब….

• LAST UPDATED : July 11, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज),MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक मामला सामने आ रहा है। जहां एक शख्स ने SP ऑफिस में अपनी बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर का है। जहां के फूलचंद कुशवाहा नाम के शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी विनीता ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर साल 2011 में शादी कर ली।

शादी के बाद पता चला कि वो एक ब्यूटी पार्लर चलाती है, जिसके आड़ में वो बहुत सारे गलत काम करती है। उसके कई सामाजिक तत्वों से संबंध भी हैं। फूलचंद ने कहा वो अपनी पत्नी से ब्यूटी पार्लर बंद करने को बोल रहा था, लेकिन पत्नी ने सिविल लाइन थाना छतरपुर में फूलचंद के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।

धर्म बदल कर करती है शादी

फरियादी ने आगे बताया, मेरी पत्नी विनीता और रामवीर तोमर ने साल 2000 में शादी की थी। लेकिन फिर साल 2006 में उसने रामवीर की सारी धन संपत्ति हड़पकर अपना नाम (सलमा) और धर्म परिवर्तन कर लिया। फिर उसने भूरे खान नाम के शख्स से शादी कर ली और उसके साथ भी वही हरकत की। फिर साल 2008 में विनीता सिंह बनकर अजय खरया निवासी टीकमगढ़ से पुनः हिंदू रीती रिवाज में शादी की।

फूलचंद ने आगे बताया कि वो इसके बाद भी वो रुकी नहीं और छतरपुर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह से साल 2009 में शादी कर ली। उसकी सारी संपत्ति लूटने के बाद उसने साल 2011 में मुझे यानि आवेदक से शादी की। अब उसने थाने में फरियादी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox