MP NEWS:हम भी किसी से कम नहीं , मंडी में इन महिलाओं का साहसिक कार्य देख हैरान रह जायेंगे आप

MP NEWS:लालबर्रा के बकोड़ा में संचालित हो रही कृषि उपज मंडी इस समय महिला मजदूरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दे यहां पर 3 दर्जन महिला श्रमिक धान की बारदाना में भरने से लेकर तौल करने का कार्य कर रही हैं। क्योकी हमारे यहां  पुरूष मजदूरों को ही इन भारी कार्यो में शामिल किया जाता हैं। पर यहां की मंडी में महिला मजदूरों से सहयोग लेकर कार्य कराया जा रहा हैं। जिसकी वजह से यहां पर महिलाओं को ना सिर्फ रोजगार मिल रहा है, बल्कि वह आत्मनिर्भर भारत के सोच को भी साकार कर रही हैं। मजदूरी काम निकट में मिलने से उनका घर गृहस्थी का संचालन भी आसानी से होने लगा हैं। महिला मजदूरों द्वारा मंडी परिसर में कार्य किये जाने का यहा पहला स्थान हैं जहां पर वे इस तरह से तौल करने के अलावा बारदाना में भरने का कार्य भी कर रही हैं।

धान की खरीदी कर रही समिति को भी जाता हैं श्रेय

हालांकि महिला श्रमिकों की ओर से तीन साल से इस तरह का कार्य किया जा रहा हैं। इसके लिये यहां पर धान की खरीदी कर रही समिति को भी श्रेय जाता हैं कि वह पुरूष मजदूरों के साथ में महिला मजदूरों से भी धान की तौल व उसके स्टैग कराने का कार्य करवा रहे हैं।

समर्थन मूल्य पर की जा रही हैं किसानों  की धान की खरीदी

बता देवें कि इस समय समर्थन मूल्य पर किसानों की धान की खरीदी की जा रही हैं। जिसमें प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर धान की खरीदी का केंद्र बनाये हुये हैं। इसी में लालबर्रा कृषि उपज मंडी बकोड़ा में दो समितियों की ओर से धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही हैं। इन समितियों द्वारा खरीदी किये जा रहे धान को तौलने, बोरा में भरने तथा सफाई करने में यहां पर महिला मजदूरों की सेवा ली जा रही हैं।

पिछले तीन सालों से कर रही हैं मंडी में काम

लगभग 3 दर्जन महिला मजदूरों द्वारा इसमें सेवा दी जा रही और वे पिछले तीन साल से कार्य कर रही हैं। जानकारी में आया कि महिलाओं की अलग-अलग टीम हैं जो किसानों द्वारा ढेर कर रखी गई धान को खरीदी करने के लिये स्वीकृत होने पर उसका सबसे पहले बारदाना में भरने का कार्य कर रही हैं। इसके पश्चात उन बारदानों में भरे बोरों को एक स्थान पर एकत्रित करती हैं। कई बार वे बोरियों को स्टैग में रखने में सहयोग भी कर रही हैं।

Divyanshi Singh

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago