होम / MP News: पुलिस चुनाव में बिजी तो गांजा बोने लगे किसान, फिर भी पकड़े ही गए

MP News: पुलिस चुनाव में बिजी तो गांजा बोने लगे किसान, फिर भी पकड़े ही गए

• LAST UPDATED : October 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश में चुनाव का माहौल है। 7 नवंबर को चुनाव होने वाले है। ऐसे में एमपी में आचार संहिता लागु हो गई है। पुलिस भी चुनाव में बिजी है। ऐसे में एमपी के गुना जिले से एक हैरान कर देने वाला सामना आया है। गांजे के साथ पकड़े गए एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर ये योजना बनाई कि चुनाव के समय पुलिस व्यस्त रहेगी, जिसके चलते आसानी से गांजा की खेती कर उसकी तस्करी की जा सकेगी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को खेत पर ही दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि ये मामला एमपी के गुना जिले में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो सगे भाइयों ने अपने खेत में गांजे के पौधे लगा रखे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ भी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। राघोगढ़ थाना इलाके के मोतीपुरा गांव में यह अवैध गांजा बरामद किया है।

मोतीपुरा गांव में दो सगे भाई खेत में गांजे की खेती कर रहे थे। जब गांजे के पौधे बड़े हो गए तो हंसिये से काटने के लिए खेत पर पहुंचे। लेकिन अवैध गांजे की सूचना पुलिस को मिल ही गई। पुलिस ने मोतीपुरा गांव पहुंचकर आरोपी सुल्तान सिंह और रज्जू भील के खेत की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर रज्जू भाग निकला लेकिन सुल्तान सिंह भील को गिरफ्तार कर लिया गया। सुल्तान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर ये योजना बनाई थी कि चुनाव के समय पुलिस व्यस्त रहेगी, जिसके चलते आसानी से गांजा तस्करी की जा सकेगी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को खेत पर ही पकड़ लिया।

खेत में से 550 गांजे के पौधे बरामद किए गए हैं जिसकी कीमत 35 लाख रुपए से ज्यादा है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है। चुनाव के मद्देनजर नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक विजय खत्री ने बताया कि मोतीपुरा गांव में खेत में चोरीछिपे गांजे की खेती कर रहे थे। आरोपी सुल्तान सिंह और उसका सगा भाई रज्जू भील नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Also Read:Israel-Hamas War: हमास को लेकर जो बाइडन ने कही ये बड़ी बात, जानें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox