इंडिया न्यूज ब्यूरो
MP News: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों को कम से कम 8 से 9 महिने का समय बचा है। जिसके चलते एमपी के राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में जुट गए है। इसी कड़ी में प्रदेश का सत्ताधारी दल आज अपने मीडिया प्रभारियों को चुनावी टिप्स देने के लिए मीडिया संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। (बीजेपी) की ओर से भोपाल और नर्मदापुरम संभाग का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
आपको बता दें, कि इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा की विकास यात्रा, बढ़ता भारत, बढ़ता मध्यप्रदेश, समाचार निर्माण के साथ- साथ मीडिया के कार्य और व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तार से इस प्रशिक्षण वर्ग में चर्चा होगी। रायसेन जिले के शगुन गार्डन में 10 जनवरी को आयोजित किया गया है। दोनों संभागों का संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के कई दिग्गजों का आज जमावड़ा होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल होंगे। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ। प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक रामपाल सिंह राजपूत भी शामिल होंगे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, सांसद रमाकांत भार्गव भी शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश किरार व प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा भी शामिल होंगी। इसमें दोनों प्रमंडल के मीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी व मोर्चा के मीडिया प्रभारी भी शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़े: MP: खाद लूट व डकैती मामले में फरार कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने किया सरेंडर
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…