होम / MP Night Combing Operation: MP पुलिस का नाइट कॉम्बिंग अभियान, 8 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार

MP Night Combing Operation: MP पुलिस का नाइट कॉम्बिंग अभियान, 8 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : June 17, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Night Combing Operation: मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। शनिवार-रविवार की रात में प्रदेशव्यापी स्तर पर एक विशाल नाइट कॉम्बिंग अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 8 हजार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार किए गए।

डीजीपी सुधीर सक्सेना के नेतृत्व में चला अभियान

डीजीपी सुधीर सक्सेना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें प्रदेश के 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न अपराधों में वांछित 125 से अधिक इनामी बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि 650 से अधिक अन्य वांछित अपराधियों को भी पकड़ा गया।

अभियान में बड़े बड़े अफसर शामिल

विवरण के अनुसार, इस अभियान में सभी जिलों के आईजी, डीआईजी, एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी शामिल रहे। डीजीपी सुधीर सक्सेना स्वयं रात भर सड़कों पर मौजूद रहे और विभिन्न थानों का दौरा किया। उन्होंने जोनल आईजी से भी वार्ता की और विभिन्न जिलों में चल रहे अभियान की निगरानी की।

प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। इसके लिए फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, गिरफ्तारी वारंटों की तामीली और जिला बदर अपराधियों की जांच की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

इतने अपराधी हुए गिरफ्तार

इस अभियान में लगभग 5 हजार गिरफ्तारी वारंट वालों, 2,500 स्थायी वारंटियों, 75 फरार अपराधियों और 1,800 से अधिक जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कुछ जिला बदर अपराधियों को शर्तों का उल्लंघन करते पाया गया, जिनके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जा रही है।

CM मोहन यादव ने दिए थे आदेश

यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 31 मई को दिए गए निर्देशों के बाद आयोजित किया गया था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इस अभियान में सभी नियमों का पालन किया गया और महिलाओं एवं बच्चों के साथ शालीनता बरती गई।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox