MP: लाइब्रेरियन के 255 पदों पर भर्ती लिए नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास छात्रों के लिए IB में 1675 पदों पर वैकेंसी, इन विभागों में भी निकली भर्तियां

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने लाइब्रेरियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दे आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2023 से शुरू होकर 19 मई 2023 तक चलेगी। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो, MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस में डिग्री। संबंधित विषय में नेट या सेट।

आयु सीमा: अगर आपकी उम्र 21 से 40 साल के बीच है तो आप इस के लिए फ्रार्म भर सकते है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदक के उम्र की गिनती 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस: MP के स्थायी निवासी, एससी-एसटी, दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स को 250 रुपए एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य सभी वर्ग और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए फीस तय की गई है।

10वीं पास छात्रों के पास IB में नौकरी का मौका

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने IB सिक्योरिटी असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 1675 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण किया हो।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

वेतनमान: पे-मैट्रिक्स लेवल -1 से लेवल-3 के अनुरूप प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 450 रुपए देना होगा।

कैसे करें आवेदन: ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC: IAS, IFS प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी

सिलेक्शन प्रोसेस: चयन टायर-1 और टायर-2 के आधार पर किया जाएगा। टायर-1 में 100 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। टायर- 2 ऑफलाइन होगा। इसमें विवरणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे, एग्जाम में 40 मार्क्स के प्रश्न होंगे, जिसे हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन भर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2023 है। इस भर्ती परीक्षा से 1105 पदों को भरा जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएशन कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 21-32 साल के बीच होनी चाहिए। इसमें ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 3 साल और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 5 साल की छूट मिलेगी।

28 मई को होगी परीक्षा: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2023 को होगा।

इंडियन कोस्ट गार्ड में 255 पदों पर निकली भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड में 255 नाविक (जनरल ड्यूटी और डोमेस्टिक ब्रांच) के पद पर भर्ती निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 6 फरवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: इस भर्ती के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। जबकि नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) पद के लिए उम्मीदवारों का 12वीं क्लास पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 300 रुपए देना होगा। एससी, एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देना पड़ेगा।

सैलरी: 21,700 रुपए प्रतिमाह।

सिलेक्शन प्रोसेस: कैंडिडेट्स का सिलेक्शन स्टेज-1, स्टेज-2, स्टेज-3, स्टेज-4 परीक्षाओं, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

MP में फॉरेस्ट गार्ड और क्षेत्र रक्षक पदों पर आवेदन की डेट बढ़ी

MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने फॉरेस्ट गार्ड और क्षेत्र रक्षक के 2112 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी तक जारी रहेगी। हालांकि इससे पहले आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 3 फरवरी थी। जिसे 8 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एमपी जेल प्रहरी एवं वनरक्षक परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक योग्यताएं: पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 163 सेंटीमीटर और सीने की चौड़ाई 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके अलावा महिला कैंडिडेट्स की न्यूनतम ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

फिजिकल टेस्ट: शारीरिक परीक्षा में पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं जेल प्रहरी पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 2:00 मिनट 50 सेकंड में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा 7.26 किलोग्राम का गोला 20 फीट तक फेंकना होगा।

Divyanshi Singh

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago