होम / एमपी पंचायत चुनाव 2022: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू

एमपी पंचायत चुनाव 2022: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज़, MP Panchayat Election 2022:  मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7बजे से लोग मतदान के लिए लम्बी कतारों में लगे हुए है। मतदाता 3 बजे तक अपने मत दाल सकते हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शुक्रवार को तीसरा और आखिरी चरण

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान का शुक्रवार को तीसरा और आखिरी चरण है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई, जो तीन बजे तक चलेगी। तीसरे चरण में 39 जिलों की 92 विकासखंडों की 6,607 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हो रही है। आखिरी चरण में एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 वोटर ‘गांव की सरकार’ चुनेंगे।
शुजालपुर में सहायक पीठासीन अधिकारी की मौत

शुजालपुर में सहायक पीठासीन अधिकारी राधेश्याम डडानिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रात दो बजे तबियत बिगड़ने पर उन्हें सिटी सिविल अस्पताल ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित किया गया। वहीं दमोह में मतदानकर्मी अशोक कुमार झारिया को सोते समय एक सांप ने डंस लिया।

कुल 20 हजार 608 पोलिंग बूथ पर हो रहा मतदान

मतदाता पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य के भाग्य का फैसला करेंगे। एक मतदाता चार वोट डाल रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। जबकि परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को होगी। पोलिंग बूथ पर 40 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। कुल 20 हजार 608 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा। इनमें से 3,059 बूथ संवेदनशील हैं।

तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 243, जनपद पंचायत सदस्य के 1,955, सरपंच के 6,607 और पंच के 1 लाख 5 हजार 293 पद हैं। इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन से जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद पंचायत सदस्य के 1916, सरपंच के 6,408 और पंच के 22,378 पद के लिए निर्वाचन होगा। पंच के 14 हजार 699 पदों पर कोई नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुए है।

सतना जिले भटिगवां के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार

सतना जिले के भटिगवां पंचायत में मतदान बूथ पर एक भी मतदाता नहीं पहुंचा। सड़क की बदहाली के चलते ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार किया है। यह मामला मैहर विकासखंड के भटिगवां ग्राम पंचायत के उफरी गांव के पोलिंग बूथ 233 का है। चुनाव से पहले भी ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान किया था। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने समस्या के निदान के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

ग्रामीण बूथ से 100 मीटर दूर बैठे हैं। मतदान के दो घंटे से ज्यादा समय बीत गया, मगर एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा। अभी तक कोई अधिकारी भी ग्रामीणों को मनाने नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों की मांग है कि कलेक्टर आकर लिखित आश्वासन दें कि गांव की सड़क बनेगी, तभी मतदान करेंगे। सतना के मैहर रामपुर बघेलान जनपद में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। पोलिंग बूथों में सुबह से लंबी लंबी कतार लगी हुई है। जिला पंचायत के 9 सदस्य और जनपद के 50 और 212 पंचायत के सरपंच और पंच के लिए मतदान चल रहा है।

ये भी पढ़े: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करने जा रहे हैं आज शादी जानिए कौन होगी उनकी दुल्हन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox