MP: बाघों को बचाने के लिए पन्ना कलेक्टर की पहल, बाघों की मौत के बाद उठाया सख्त कदम

इंडिया न्यूज, पन्ना(Panna -Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के पन्ना में बाघों की मौत की कई खबरे बिते दिनों सामने आई है। जो की एक चिंता का विषय है। बाघों की मौते इस प्रजाति के पतन की तरफ ईशारा करता है। जिसके चलते बाघों को बचाने के लिए पन्ना कलेक्टर ने एक पहल करी है।

आपको बता दें, कि एक महिने में बेशक 2 बाघों के शिकार के बाद वन विभाग के अधिकारी तो नहीं जागे।  लेकिन पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने जरूर पहल की है। उन्होंने जंगल से सटे राजस्व क्षेत्र यानि खेतों में फंदे लगाने और खेत की बागड़-पोखर में करंट प्रवाहित करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

आपको बता दें, कि पशुओं एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जंगल से सटे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है, और साफ-साफ कहा दिया गया है, कि इसका उल्लंघन करने पर धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

1 महिने में पन्ना जिले में कम से कम दो बाघों का शिकार हुआ है। पांच जनवरी को पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट से एक बाघ की मौत हुई है, तो वहीं 7 दिसंबर 2022 को उत्तर वनमंडल पन्ना के विक्रमपुर क्षेत्र में एक बाघ फंदे पर झूलता मिला था।

पन्ना टाइगर रिजर्व वर्ष 2009 में बाघ विहीन हो गए। तब सरकार ने यहां बाघ बहाली योजना शुरू की। फिर 16 अप्रैल 2010 की रात धुंधुआ सेहा में बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन टी-1 व पेंच टाइगर रिजर्व से लाई गई नर बाघ टी-3 से चार शावकों का जन्म हुआ, जिसके बाद यहां बाघो की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन कुछ समय से बाघों की मौत के मामले भी सामने आ रहे है। जिसके चलते यह कदम उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़े:  Viral Video: भालूमाड़ा थाने में पहुंचा भालू, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो

Connect With Us : Twitter Facebook

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago