होम / MP Police Result 2024: MP पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, यहां से चेक करें अपना परिणाम

MP Police Result 2024: MP पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, यहां से चेक करें अपना परिणाम

• LAST UPDATED : March 7, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) MP Police Result 2024:  MPSB की तरफ से पुलिस कांस्टेबल 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम इसकी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हैं। चयन बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि भर्ती अभियान का लक्ष्य कांस्टेबल के पद के लिए 7411 रिक्तियों को भरना है।

यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से आज 07 मार्च, 2024 को एमपी पुलिस रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। वो सभी उम्मीदवार जो एमपी पुलिस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वो इसकी आधिकारिक बेवसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 12 अगस्त से 18 सितंबर 2023 के बीच ली गई थी। ये एग्जाम मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आयोजित की गई थी।

MP Police Result 2024: इतने पदों पर भर्तियां

अब चयन बोर्ड की तरफ से शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि एमपीईएसबी का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल पद के लिए कुल 7411 रिक्तियां भरना है। आप अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Also Read: Hema Malini Visit Ujjain: हेमा मालिनी पहुंचीं उज्जैन, भाजपा के ‘400 पार’ के दावे…

Also Read: Lok Sabha Election: उमा भारती ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘अगर मैं लोकसभा चुनाव…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox