MP Politics: कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होते जा रहे हैं। इसकी शुरुआत वे 17 फरवरी से बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से करेंगे।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जून तक सभी राज्य विधानसभाओं का सघन दौरा करेंगे और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की हाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। श्री कमलनाथ के ही निर्देश पर दिग्विजय सिंह प्रदेश में सक्रिय होते जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि दिग्विजय सिंह शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे चैरसिया में मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियों और ब्लॉक अण्यक्ष के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद ये सभा को संबोधित करेंगे।
दिग्विजय सिंह दोपहर 3 बजे गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक कर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे एक-एक कर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में चलकं करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पहले ही प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। वे जनदरों से अब तक डेढ़ इब्न अलग-अलग स्थानों पर समाओं को संबोधित कर चुके है। अब उसका साथ देने के लिए दिग्विजय सिंह भी मैदान संभाल रहे है l
यह भी पढ़ें: कमलनाथ को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे CM शिवराज! फिर पुछे कमलनाथ से नए सवाल