MP Politics: अजय सिंह ने उठाए कमलनाथ-दिग्विजय और पटवारी पर सवाल!

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Politics: भोपाल, मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी हार के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह सामने आ गई है। पूर्व विधायक अजय सिंह ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए हार के कारणों की समीक्षा की मांग की है।

क्या कहा अजय सिंह ने

अजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता निराश और हतोत्साहित हैं, जो पार्टी के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने गृह क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं निकले और किसने चुनाव प्रचार किया, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन

साथ ही उन्होंने मांग की कि जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तरीय समीक्षा होनी चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि पटवारी के कार्यकाल में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन क्यों थामा और उन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए, इस पर भी चर्चा जरूरी है।

इन पर भी की टिप्पड़ी (MP Politics)

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत पर भी अजय सिंह ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि संकट के समय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले मतलबी नेताओं की वापसी पर प्रतिबंध लगना चाहिए, चाहे वे कितने भी बड़े नेता क्यों न हों।
कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का बयान पार्टी में उथल-पुथल मचा सकता है। ऐसा लग रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को अपने भीतर मतभेदों को सुलझाने में कड़ी मशक्कत करनी होगी। हालांकि पार्टी आलाकमान को उम्मीद होगी कि वरिष्ठ नेता एकजुट होकर 2024 के चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago