MP Politics: अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश BJP को घेरा, 33 प्रतिशत पर उठाया सवाल

India News (इंडिया न्यूज़), MP Politics: मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव हाल ही में होने वाले हैं। साथ ही राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधने में लगें हुए है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के छतरपुर दौरे पर पहुंचे, इसी बीच उन्होंने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है।

धोखा देने के लिए पास किया गया बिल

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने लोकसभा में यह कहकर महिला आरक्षण बिल पास कराया की इस बिल के पास होने के बाद हमारी माताओं और बहनों के आरक्षण के लिए कई योजनाएं आऐंगी। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मतलब की बीजेपी ने सब झूठ बोलकर लोक सभा में बिल पास कराया।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “भाजपा वालो को ये साबित करना चाहिए कि जो मध्य प्रदेश की सूची होगी प्रत्याशियों की उसमे कम से कम 33 परसेंट महिलाएं दिखाई दें। वरना इसका मतलब ये है कि केवल माताओं बहनों को धोखा देने के लिए ये बिल लाएं। समाजवादी पार्टी को अगर 20 प्रतिशत महिलाएं लड़ानी पड़ी तो लड़ाएंगे। सपा की मांग है और घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कि यहां कि गरीब माताओं बहनों को 6000 रुपए मिले”।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण बिल लेकर आई है तो भाजपा को साबित करना चाहिए, साथ ही जो मध्य प्रदेश की प्रत्याशियों की सूची होगी उसमे कम से कम 33 फीसदी महिलाएं दिखाई दें। अगर ये नहीं दोता है तो इसका मतलब है कि भाजपा ने देश की जनता को धोखा देने के लिए महिला आरक्षण बिल पास किया गया है। अभी जो भाजपा की सूची है उसमें ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। समाजवादी पार्टी अपने स्तर पर इस पर विचार करेगी।

20 प्रतिशत महिलाओं को देगें टिकट

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा को अगर 20 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ाना पड़ा तो लड़ाएंगे। और साथ ही अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेंगे। हम चाहते है कि यहां कि सभी गरीब माताओं और बहनों को 6000 रूपये मिले।

Also read: MP Election 2023: मध्य प्रदेश के चुनावी रण में अखिलेश यादव की एंट्री, बोले भाजपा के राज में बेरोजगारी चरम पर

MP Politics: MP चुनाव में कैसे अलग है भाजपा की रणनीति, जीत की गारंटी

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago