प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कवर करेगी 7 लोकसभा सीट, एमपी में राहुल गांधी करेंगे अहम बैठक

India News (इंडिया न्यूज़), MP Politics: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही न्याय यात्रा के महज 2 दिन  के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी, मध्य प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर बड़े स्तर से तैयारियां कर रही है, मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 698 किलोमीटर का सफर तय करेगी, इस दौरान 7 लोकसभा सीट, 9 जिले और 54 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

लोकसभा चुनावों को देखते हुए राहुल गांधी की यात्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस महत्वपूर्ण मान रही है, राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में 7 लोकसभा सीटों को भी कवर करेगी, इन सीटों में मुरैना, रतलाम, ग्वालियर, देवास, राजगढ़, गुना और उज्जैन सीट भी शामिल हैं साथ ही यात्रा से 9 जिलों की 54 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाएगे, यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और लोकसभा चुनाव प्रभारी जितेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं, राहुल गांधी की यात्रा मुरैना से प्रवेश करेगी, यहां से ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, ब्यावरा, मक्सी, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम पहुंचेगी, यहां से होकर यह यात्रा राजस्थान रवाना होगी।

राहुल गांधी की मुरैना में होगी पहली सभा

यात्रा मुरैना में प्रवेश होते ही राहुल गांधी की पहली जनसभा मुरैना में ही आयोजित की गई है, सभा के बाद रोड शो, नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों को संबोधित किया जाएगा, मुरैना से लेकर रतलाम तक राहुल गांधी प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करेंगे, राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2 मार्च को मुरैना जिले में दोपहर 1.30 बजे प्रवेश करेगी, मुरैना के पिपरई गांव में एक आमसभा होगी।

3 मार्च को ग्वालियर शिवपुरी

तीन मार्च को यात्रा सुबह 8.30 बजे ग्वालियर-शिवपुरी आएगी, जबकि 4 मार्च को गुना-राजगढ़ और 5 मार्च को यात्रा राजगढ़, शाजापुर और उज्जैन जिले में पहुंच जाएगी, वहीं 6 मार्च को धार से रतलाम होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

Read More:

Dindori Accident: डिंडौरी सड़क हादसे में CM ने जताया दुख, मुआवजे…

Bhopal News: PM मोदी की आज वर्चुअल सभा, कई रास्ते रहेंगे…

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago