होम / MP POLITICS: दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पलटवार

MP POLITICS: दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पलटवार

• LAST UPDATED : August 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP POLITICS: मध्यप्रदेश चुनाव में अब महज तीन महीने का समय बचा है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति दिन-प्रतिदिन गरमाती जा रही है। राज्य की राजनीति अब हिन्दू और हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे तक पहुंच चुका है। इसी क्रम में कर्नाटक के हुबली में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा हिन्दुत्व को लेकर बयान दिया गया था। दिग्विजय सिंह के बयान पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी नेताओं का पलटवार आना शुरु हो गया है।

  • इनकी वाणी में जहर भरा है
  • जनता इनका इस्तीफा करवा देगी

मुख्यमंत्री का पलटवार

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को किसी चीज से कोई मतलब नहीं है। ना उन्हें हिन्दुत्व से कुछ लेना देना है ना ही देश से और ना समाज से कोई मतलब है। वो बस वोटों की फसल काटने के लिए कुछ भी कहते है। वहीं दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारा देश हिन्दु राष्ट्र था और हमेशा रहेगा। हमरा भारत सनातनी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिन्दू विरोधी थी और हमेशा रहेगी। इनकी वाणी में जहर भरा है। जनता इनका इस्तीफा करवा देगी।

हिन्दुत्व जैसी कोई चीज नहीं

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने हुबली में बयान दिया था कि हिन्दुत्व जैसी कोई चीज नहीं है। हिन्दुत्व शब्द के जनक विनायक दामोदर सावरकर ने कहा था कि हिन्दुत्व का धर्म, सनातन धर्म से कोई रिश्ता, नाता नहीं है। जो कोई भी संविधान का शपथ लेने वाला व्यक्ति हिंदू राष्ट्र की बात करता है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Also Read: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- बजरंग दल से दिक्कत नहीं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox