होम / MP Politics: एमपी में आज तीन मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, जानें आज का प्लान

MP Politics: एमपी में आज तीन मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, जानें आज का प्लान

• LAST UPDATED : February 18, 2023

MP Politics: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज काफी व्यस्त रहने वाले है। जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होना है। मुख्यमंत्री आज सुबह बागेश्वर धाम जाएंगे और शाम को उज्जैन में मनाई जाने वाली शिव दिवाली में भी शामिल होंगे। इसी के साथ आज ही दक्षिण अफ्रीका से आ रहे चीतों को कुनो नेशनल पार्क में उनके बाड़े में छोड़ा जाएंगे।

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का व्यस्त रहेगा शे᠎̮ड्‌यू्‌ल्‌
  • बागेश्वर धाम जाएंगे सिएम शिवराज सिंह चौहान
  • आज लाए जाएंगे साउथ अफ्रीका से 12 चीते
  • शिव दिवाली में भी शामिल होंगे सिएम

बागेश्वर धाम जाएंगे सिएम शिवराज सिंह चौहान

सिएम शिवराज सिंह चौहान आज कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम जाएंगे। दरअसल आज एमपी के बागेशवर धाम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें 121 निर्धन कन्याओं की शादी कराई जाएगी। इस शादी समारोह में मध्य प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

आज लाए जाएंगे साउथ अफ्रीका से 12 चीते

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में आज 18 फरवरी को 12 और चीते आएंगे। सीएम शिवराज आज 11 बजे जाएंगे भोपाल स्थित कुनो आएंगे। जहां कुनो में 12 चीते छोड़ें जाएंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से ‘ट्रायड एंड टेस्टेड’ रूट से चीतों को लाया जाएगा। चीतों को सीएम, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव बाड़े में रिलीज करेंगे। चीते लेकर वायु सेना का हेलिकाप्टर सुबह 11:30 बजे पहुंचेगा। दूसरी खेप के साथ चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी।

शिव दिवाली में भी शामिल होंगे सिएम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर जन-सहयोग से रिकार्ड 21 लाख दीपक के प्रज्ज्वलन के अद्भुत “शिव ज्योति अर्पणम” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में “श्री महाकाल महालोक” तो दीपों की रोशनी से आलोकित होगा ही क्षिप्रा नदी के घाट, अनेक मंदिर, व्यवसायिक स्थलों और घर-घर में भी दीपक जलाए जाएंगे।

ये भी पढ़े : Mahakaleshwar: उज्जैन में भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक और भस्मारती पूजन, दूल्हे स्वरूप में दर्शन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox