होम / MP Politics: आज से कांग्रेस की भरोसा यात्रा का आगाज, बैकुंठपुर से निकली कुडेली तक 

MP Politics: आज से कांग्रेस की भरोसा यात्रा का आगाज, बैकुंठपुर से निकली कुडेली तक 

• LAST UPDATED : October 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP News: आज गांधी जयंती से कांग्रेस की भरोसा यात्रा का आगाज हुआ, यह यात्रा बैकुंठपुर से कुडेली तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल है। यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ के माध्यम से होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कांग्रेस की भरोसा यात्रा की शुरुआत हुई।

यात्रा में कई नेता शामिल

बता दें कि इस यात्रा में बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, कांग्रेस के दिग्गज नेता योगेश शुक्ला बेदान्ति तिवारी, अशोक जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, मुख्तार अहमद, गणेश राजवाड़े, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अजय सिंह, आशीष डवरे, दीपक गुप्ता, नपा अध्यक्ष लालमुनि यादव, नेता शामिल है।

कांग्रेसी पैदल मार्च कर यात्रा में शामिल

प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, संगीता राजवाड़े सहित काफी संख्या के कांग्रेसी पैदल मार्च कर यात्रा में शामिल हुए। आपको बता दे कांग्रेस की भरोसा यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पूरी विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 कि.मी. का सफर तय करेगी, अंतिम पड़ाव में सभा होगी।

रमन सरकार के कुशासन को भी प्रचारित

यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं के पाम्पलेट वितरित करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों तथा 15 सालों के रमन सरकार के कुशासन को भी प्रचारित किया जायेगा। यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ के माध्यम से होगी।

Also Read: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मॉनसून ने ली करवट, कुछ जिलों में हुई हल्की बारिश 

Shivpuri News: थाने में वीडियो बनाने से रोका तो सब-इंस्पेक्टर की कर दी पिटाई, 9 लोग किए गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox