प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Politics: दिग्विवय सिंह ने एक बार फिर EVM पर उठाए सवाल, बोले- ईवीएम पर भरोसा नहीं..

India News(इंडिया न्यूज़), MP Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीर्व सीएम दिग्विवय सिंह ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बुरी हार के बाद अब कांग्रेस के बढ़ें नेता दिग्विवय सिंह ईवीएम पर भरोसा ना होने की बात कह रहे हैं।

दिग्विवय सिंह को EVM पर भरोसा नहीं

दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ‘धन्यवाद मुनमोहन जी महाराज आपने EVM, चुनाव आयोग व मोदी जी पर बोल कर जो साहस दिखाया है आपके चरणों में प्रणाम। मैं 2003 से कह रहा हूं मुझे EVM पर भरोसा नहीं है…’

हैक हो सकता है इवीएम

दिग्विजय सिंह ने इवीएम को लेकर कहा, ‘मैं अपना वोट किसे देना चाहता हूं, मुझे यह भी नहीं पता कि मेरा वोट कहां गया है। दुनिया में ऐसी कोई मशीन नहीं है, जिसमें चिप लगी हो और जिसे हैक न किया जा सके। क्योंकि चिप किसके आदेश का पालन करेगी। इसमें सॉफ्टवेयर एम्बेडेड है। आप ‘ए’ टाइप करेंगे तो सॉफ्टवेयर ‘ए’ कहेगा और केवल ‘ए’ प्रिंट होगा। अगर आप ईवीएम पर ‘पंजा’ दबाते हैं तो सॉफ्टवेयर पर ‘कमल’ कहने पर क्या प्रिंट होगा? पंजा या कमल? अब बात यहां आती है कि वीवीपैट मशीन ने आपको 7 सेकंड के लिए ‘पंजा’ दिखाया और हम खुश होकर चले गए, लेकिन ‘कमल’ छपेगा!।

बैलेट पेपर से कराएं चुनाव

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, विपक्ष की मांग थी कि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं, जैसा कि सभी विकसित देशों में होता है। गिनती में कुछ समय और लगेगा। ऐसा ही होगा, लेकिन जनता को विश्वास हो जाएगा कि उनका वोट उसी को गया जिसे वे चाहते थे। आज तो पता ही नहीं चलता।

चुनाव आयोग के पास मिलने के लिए समय नहीं

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, अगर नरेंद्र मोदी जी और हमारे चुनाव आयोग को ईवीएम से इतना प्यार है तो VVPAT स्लिप मत दिखाओ हमारे हाथ में दे दो और हम उसे सबके सामने रखी मतपेटी में डाल देंगे। इसमें क्या एतराज है? INDIA गठबंधन यही मांग के लिए चुनाव आयोग से अगस्त से मिलने के लिये समय मांग रहा है लेकिन चुनाव आयोग के पास समय नहीं है। अब हमारे पास क्या विकल्प है? या तो Supreme Court जायें या EVM के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरें। यही राजनीतिक दलों को विशेष कर INDIA गठबंधन को शीघ्र तय करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-LPG Price 2024: नए साल पर सस्ते हुए सिलेंडर, जल्द ही घटेगा प्लेन का…

SHIVANI MISHRA

Share
Published by
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago