Digvijay Singh
MP Politics: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के बीच जनता को लुभाने और एक दूसरे पर तीखी बयानबाजी करने का दौर चालू हैं।
• दिग्गी ने पंचायत मंत्री को दी धमकी
• महेंद्र सिंह सिसोदिया का दिग्गी पर पलटवार
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर हमला बोल दिया है।
दिग्विजय सिंह ने पंचायत मंत्री को एक बड़ी धमकी दी है। दिग्गी ने मंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि-‘अगर तू न सुधरा तो कांग्रेस की सरकार आने पर तुझे छोड़ेंगे नहीं.’ बता दें की दिग्गी अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में बने रहते है।
दरअसल दिग्विजय सिंह शनिवार की रात को बमोरी में मंच से कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय सिंह ने अधिकारी और कर्मचारियों को खुले तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को पकड़ोगे तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। आगे उन्होंने कहा कि यह हुकूमत जनता की है,न कि दलालों और लुटेरों की। मैं एक बार फिर अधिकारी और कर्मचारियों से कह रहा हूं कि देश में सरकार संविधान, नियम और कानून से चलती है और जो इनका पालन नहीं करेगा। हम उसको देख लेंगे। छोटी से बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे।
पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बमोरी से बीजेपी विधायक हैं। जिन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पलटवार किया है। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि पता नहीं दिग्विजय सिंह ने मुझे किस बात के लिए धमकी दी है। जबकि वे और बमोरी की जनता अच्छी तरह जानती है कि मैं काम करना जानता हूं। किसी का बुरा नहीं करता। अगर बदले की भावना से कार्रवाई करता। तो आधे से ज्यादा कांग्रेस बमोरी से खाली हो चुकी होती। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आगे कहा कि मैं जीवन में सिर्फ ईश्वर के अलावा अपने नेता से डरा हूं और किसी से नहीं।
ये भी पढ़े- शाहरुख के ‘मन्नत’ की सुरक्षा करने वाली एजेंसी अब करेगी महाकाल मंदिर की सुरक्षा
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…