MP Politics: मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार, 29 में से इतनी महिला सांसद चुनी गईं

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 6 पर महिला उम्मीदवारों की जीत हुई है। यह पहला मौका है जब राज्य से इतनी सारी महिलाएं संसद पहुंची हैं। सभी विजेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार थीं।

ये महिलाए चुनी गई

विजयी महिलाओं में शामिल हैं लता वानखेड़े (सागर), संध्या राय (भिंड), हिमाद्री सिंह (शहडोल), भारती पारधी (बालाघाट), सावित्री ठाकुर (धार) और अनीता नागर सिंह चौहान (रतलाम)।

डेढ़ दशक बाद हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

वर्ष 2009 के बाद पहली बार मध्य प्रदेश से इतनी सारी महिला सांसद चुनी गई हैं। उस समय भी 6 महिलाएं जीती थीं। इसके अलावा 2004 में 2 और 2014 में 5 महिलाओं ने जीत दर्ज की थी।

बालाघाट और सागर से पहली बार निर्वाचित हुईं महिलाएं

बालाघाट संसदीय क्षेत्र से पहली बार कोई महिला सांसद चुनी गई है, जबकि सागर को 44 साल बाद महिला प्रतिनिधित्व मिला है।

भाजपा की दोबारा भरोसा, क्लीन स्वीप का इतिहास (MP Politics)

भाजपा द्वारा शहडोल की हिमाद्री सिंह और भिंड की संध्या राय को दोबारा मौका मिला। पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव में भी उसने बहुमत से सरकार बनाई थी।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago