India News (इंडिया न्यूज़), MP POLITICS: मध्यप्रदेश में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब गद्दारों से मुक्त हो गई है। उन्होंने कहा कि 1857 के गद्दार अब कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी में है। विधायक बाला बच्चन ने कहा कि मैं ऐसे गद्दार का नाम भी नहीं लेना चाहूंगा जिसने ना केवल एक राजनीतिक दल से बल्कि देश से भी गद्दारी की हो।
खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा क्षेत्र में पंहुचे कांग्रेस के खंडवा संसदीय प्रभारी बाला बच्चन ने ओमकारेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की है। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना कर मध्य प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को 2023 में प्रदेश से मुक्त कर जनता को राहत देने की प्रार्थना की है।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और उनके घोषणा वीर मुख्यमंत्री की कथनी और करनी को जनता तक पहुंचा रहे हैं। बाला बच्चन के साथ पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह और युवक कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह भी मौजूद थे।
Also Read: आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद अब होगा 1 जुलाई को, जानें क्यों बदलनी पड़ी तारीख ?
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…