होम / ‘भगवा पर क्या सिर्फ भाजपा का पेटेंट है’- कमल नाथ

‘भगवा पर क्या सिर्फ भाजपा का पेटेंट है’- कमल नाथ

• LAST UPDATED : April 4, 2023

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मंगलवार को इंदौर पहुंचे है। जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी दौरान अभय प्रशाल में कमल नाथ ने पत्रकारों से बातचित में कहा भगवा पर क्या सिर्फ भाजपा का पेटेंट है? हमारे यहां पुजारी प्रकोष्ठ बहुत पहले से है। मैंने हनुमान जी का मंदिर बनवाया है। हम धर्म की राजनीति नहीं करते हैं।

कांग्रेस कार्यालय को भगवा झंडों से सजाया था

गौरतलब है कि सोमवार को भोपाल में कांग्रेस के कार्यालय में धर्म संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पंडितों व पुजारियों को आमंत्रित किया गया था। वह कार्यालय को भगवा झंडों से सजाया गया था। इस दौरान कमल नाथ व अन्य नेता भगवा पहने नजर आए थे। जिसके बाद बीजेपी के कई नेताओं की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई थी।

इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इंदौर में कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर उन्होंने कहा कि शहर अध्यक्ष का फैसला जल्द ही किया जाएगा। हमारे संगठन की मजबूती मंडलम सेक्टर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ सिख और बेरवा समाज के युवाओं से मुलाकात के साथ ही रविंद्र नाट्यगृह में आयोजित संविधान संरक्षण पर संगोष्ठी में भी शामिल होंगे। इसके बाद नाथ आल इंडिया जैन सोशल वेलफेयर फेडरेशन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े: शिवराज कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई अहम प्रस्ताव हो सकते है पास, जानिए क्या हैं मुद्दे ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox