MP Politics
India News(इंडिया न्यूज़),MP Politics: हाल ही में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। एमपी समेत 3 राज्यों मेें कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी ने बड़े बदलाव किए है। एमपी में पीसीसी चीफ की कमान जीतू पटवारी को सौंपने के बाद अब पार्टी ने नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने 12 महासचिव और प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। MP कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को बना दिया है।
बता देंकि कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह पहले कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे है। भंवर जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में टिकटों के बंटवारे के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन रह चुके है। कांग्रेस ने दोबारा उन पर भरोसा दिखाया है। और उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला से मध्य प्रदेश के प्रभार वापस लिया है। अब तक प्रदेश का भार संभाल रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक का प्रभारी बना दिया गया है। मध्य प्रदेश में सवा साल के भीतर 3 प्रभारी बदले गए हैं। एमपी के साथ ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की है।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…