होम / MP Politics: एमपी में चालू हुआ मोहन यादव का बुलडोजर!

MP Politics: एमपी में चालू हुआ मोहन यादव का बुलडोजर!

• LAST UPDATED : December 15, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Politics: मध्य प्रदेश में बुलडोजर फिर से एक्शन में आ गया हैं। 5 दिसंबर की रात भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने के आरोपी पांच लोगों के घरों पर अवैध निर्माण गुरुवार 14 दिसंबर को ढहा दिया गया। जिस अपराध के लिए उन पर आरोप लगाया गया है, उस अपराध के चलते उन लोगों पर अभी भी अदालत में मुकदमा चलाया जाना बाकी है। बुलडोजर की कार्रवाई मोहन यादव के शपथ लेने के एक दिन बाद हुई।

ये था पुरा मामला

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर पांच लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर के ऊपर हबीबगंज इलाके में करीब 11:30 बजे हमला किया था। उनमें से एक आरोपी ने देवेंद्र को पकड़ा और दूसरा तलवार से उनके सर को काटने जा रहा था। ऐसे में अपने आप को बचाने के लिए देवेंद्र ने अपने हाथ से खुद को अपने बाएं हाथ से खुद को रोक जिससे उनका हाथ दो हिस्सों में कट गया। जब आपके स्थानीय स्वप्निल बांखड़े ने देवेंद्र को बचाने की कोशिश की तो उन पांच लोगों ने उसे वहां से धकेल दिया और वहां से फरार हो गए। दिसंबर 6 दिसंबर को पुलिस ने पोंचो के खिलाफ अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज किया।

एक्शन में आया बुलडोजर

हबीबगंज के एसएचओ मनिषराज भदौरिया ने बताया कि एक टीम जनता कॉलोनी और साई बाबा नगर हबीबगंज में आरोपी तीन लोगों के गैर कानूनी तरीके से बने घरों को ध्वस्त करने पहुंची।

पहले से 15 केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों का नाम फारूक उसका भाई शाहरुख, समीर, आलस बिल्लू रेन और उनके दो साथी असलम और बिलाल खान बताए हैं। उनके ऊपर हत्या के आरोप लगे हुए हैं। 22 साल के फारूक को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है। उसके ऊपर पहले से ही 15 कैसे लगे हुए हैं जिम हत्या और हत्या की कोशिश भी शामिल है। पुलिस ने उसके खिलाफ चार बार 2016 से 2022 के बीच चार बार एक्शन भी लिए हैं।

ये भी पढ़ें-MP Politics: क्या होगा मामा शिवराज का भविष्य? जेपी नड्डा ने ये क्या कहा?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox