होम / MP Politics: दिग्विजय के बयान पर नरोत्तम का पलटवार, कहा- आने वाली पीढ़ी दांव…

MP Politics: दिग्विजय के बयान पर नरोत्तम का पलटवार, कहा- आने वाली पीढ़ी दांव…

• LAST UPDATED : April 11, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Politics: राजगढ़ जिले के जीरापुर में विधानसभा सम्मेलन में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। अब हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को उनके आखिरी चुनावों में दांव पर लगाना चाहिए? कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था- मैं 77 साल का हो गया हूं, अब यह मेरा आखिरी चुनाव है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। उस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मेरी जिंदगी का आखिरी चुनाव होगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि यहां की जनता मेरा और कांग्रेस पार्टी का साथ देगी। इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी ली।

कश्मीर को लेकर कही ये बात 

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव प्रचार के दौरान आगे कहा, 10 साल पहले जब मनमोहन सिंह की सरकार थी, जब पाकिस्तान कश्मीर मांगता था। आज मोदी सरकार है और पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांग रहा है। ये 10 साल का बदलाव है। 10 साल पहले हम कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहरा पाते थे, आज मोदी ने कश्मीर पर नहीं बल्कि चांद पर तिरंगा फहरा दिया है।

नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी 

10 साल पहले जब हम रेलवे स्टेशन पर जाते थे तो एक अनाउंसमेंट होता था, किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं, इसमें बम हो सकता है, इन 10 सालों में आपने रेलवे स्टेशन पर ऐसा अनाउंसमेंट नहीं सुना होगा, ये एक बदलाव है। तुष्टिकरण की राजनीति करने का नाम है दिग्विजय सिंह।

4 चरणों में होगा मतदान 

जानकारी के लिए बता दें कि राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है। बीजेपी ने जहां रोडमल नागर को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। पूरे प्रदेश में 29 सीटों के लिए 4 चरणों में मतदान होना है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox